Wednesday, 29 May 2013

किताबों के पन्नो को पलट के सोचता हूँ,

किताबों के पन्नो को पलट के सोचता हूँ,

यूँ पलट जाए मेरी ज़िंदगी तो क्या बात है.


ख्वाबों मे रोज मिलता है जो

हक़ीकत में आए तो क्या बात है,


कुछ मतलब के लिए ढूँढते हैं मुझको,

बिन मतलब जो आए तो क्या बात है,


कत्ल कर के तो सब ले जाएँगे दिल मेरा

कोई बातों से ले जाए तो क्या बात है,


अपने रहने तक तो खुशी दूँगा सब को,

जो किसी को मेरी मौत पे खुशी मिल जाए तो क्या बात है.

Friday, 17 May 2013

आईना देख के तसल्ली हुयी



आईना देख के तसल्ली हुयी
हमको इस घर में जानता है कोई

पक गया है सज़र पे फल शायद
फिर से पत्थर उछालता है कोई

फिर नज़र में लहू के चीते हैं
तुम को शाययद मुगालता है कोई

देर तक गूंजते है सन्नाटे
जैसे हम कोई पुकारता है कोई 

Friday, 10 May 2013

हम से क्या भूल हुयी जो ये सजा हमको मिली


हम से क्या भूल हुयी जो ये सजा हमको मिली 
हम से क्या भूल हुयी जो ये सजा हमको मिली 
अब चारो ही तरफ बंद है दुनिया की गली 
हम से क्या भूल हुयी जो ये सजा हमको मिली 

दिल किसी का न दुखे हमने बस इतना चाहा 
पाप से दूर रहे झूठ से बचना चाहा 
उसका बदला न मिला उलटी छुरी हम पे चली 

हम पे इल्जाम ये है चोर को क्यों चोर कहा 
क्यों सही बात कही कहे न कुछ और न कहा 
यह है इंसाफ तेरा वह दाता की गली 

अब तो ईमान धरम की कोई कीमत नहीं 
जैसे सच बोलने वाली की जरुरत ही नहीं
ऐसी दुनिया से दुनिया तेरी वीरान भली  

ठोकरे हम को कबूल रह किसी को मिल जाये 
हम हुए जख्मी तो क्या दूजे का गुलशन खिल जाये 

दाग सब हम को मिले यार को सब फूल मिले 
दाग सब हम को मिले यार को सब फूल मिले 


आज बिछड़े हैं

आज बिछड़े हैं कल का डर भी नहीं
ज़िन्दगी इतनी मुख़्तसर भी नहीं

ज़ख्म दीखते नहीं अभी लेकिन
ठन्डे होंगे तोह दर्द निकलेगा
तैश उतरेगा वक़्त का जब भी
चेहेरा अन्दर से ज़र्द निकलेगा

कहने वालों का कुछ नहीं जाता
सहने वाले कमाल करते हैं
कौन ढूंढें जवाब दर्दों के
लोग तोह बस सवाल करते हैं

कल जो आयेगा जाने क्या होगा
बीत जाएँ जो कल नहीं आते
वक़्त की शाख तोड़ने वालों
तूरी शाखों पर फल नहीं आते

कच्ची मिट्टी है दिल भी इंसान भी
देखने ही में सख्त लगता है
आंसू पोंछें के आंसू के निशाँ
खुश्क होने में वक़्त लगता है


वफ़ा जो तुमसे कभी मैंने निभाई होती -डैडी


वफ़ा जो तुमसे कभी मैंने निभाई होती
उम्र ना मुफ़्त में सड़कों पे गवाई होती

साँप यादों के हैं डसते मुझे हर शाम-ओ-सहर
ये जो सोते तो मुझे नींद भी आई होती
तेरी चौखट से जो उस रोज ना आया होता
मैं खुदा होता, दुनियाँ पे खुदाई होती

होती गैरत तो तेरे साथ ही मर जाते सजन
लाश कांधों पे यूँ अपनी ना उठाई होती
हाथ क्या आया मेरे एक सियाही के सिवा
देखने हाल मेरा तू भी तब आई होती

करोगे याद तो, हर बात याद आएगी- बाज़ार


करोगे याद तो, हर बात याद आयेगी
गुजरते वक्त की, हर मौज ठहर जायेगी

ये चाँद बीते जमानो का आईना होगा
भटकते अब्र में चेहरा कोई बना होगा
उदास राह कोई दास्ताँ सुनाएगी

बरसता भीगता मौसम धुवा धुवा होगा
पिघलती शम्मो पे दिल का मेरे गुमा होगा
हथेलियों की हिना, याद कुछ दिलायेगी

गली के मोड़ पे, सूना सा कोई दरवाजा
तरसती आँखों से, रास्ता किसी का देखेगा
निगाह दूर तलक, जा के लौट आयेगी

क्यों जिंदगी की राह में, मजबूर हो गए- साथ साथ


क्यों जिन्दगी की राह में, मजबूर हो गए
इतने हुए करीब के हम दूर हो गए

ऐसा नहीं के हम को कोई भी खुशी नहीं
लेकिन ये जिन्दगी तो कोई जिन्दगी नहीं
क्यों इसके फैसले हमे मंजूर हो गए

पाया तुम्हे तो हम को लगा, तुम को खो दिया
हम दिल पे रोये और ये दिल हम पे रो दिया
पलकों से ख्वाब क्यों गिरे, क्यों चूर हो गए

देख लो आज हम को जी भर के- बाज़ार


देख लो आज हम को जी भर के
कोई आता नहीं हैं फिर मर के

हो गए तुम, अगर से सौदाई
दूर पहुँचेगी, मेरी रुसवाई

आओ अच्छी तरह से कर लो प्यार
के निकल जाए कुछ दिल का बुखार

फिर हम उठने लगे, बिठा लो तुम
फिर बिगड़ जाए हम, मना लो तुम

याद इतनी तुम्हे, दिलाते जाए
पान कल के लिए, लगाते जाए

किसी नज़र को तेरा- ऐतबार


किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है
कहाँ हो तुम कि ये दिल बेक़रार आज भी है

(वो वादियाँ वो फिज़ायें कि हम मिले थे जहाँ) -2
मेरी वफ़ा का वहीं पर मज़ार आज भी है
किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है

(न जाने देख के क्यों उन को ये हुआ एहसास) -2
कि मेरे दिल पे उन्हें इख़्ह्तियार आज भी है
किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है

(वो प्यार जिस के लिये हमने छोड़ दी दुनिया) -2
वफ़ा की राह पे घायल वो प्यार आज भी है
किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है

(यकीं नहीं है मगर आज भी ये लगता है) -2
मेरी तलाश में शायद बहार आज भी है
न पूछ कितने मोहब्बत के ज़ख़्ह्म खाये हैं
कि जिन को सोच के दिल सोग़वार आज भी है
किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है