Saturday, 27 July 2013

कोई उम्मीद बर नहीं आती।

कोई उम्मीद बर नहीं आती।
कोई सूरत नज़र नहीं आती। । १
मौत का एक दिन मुअय्यन हैं।
नींद क्यूं रात भर नहीं आती। । २
आगे आती थी हाले दिल पे हंसी।
अब किसी बात पर नहीं आती। । ३
हम वहां हैं जहां से हमको भी।
कुछ हमारी ख़बर नहीं आती। । ४
काबा किस मुंह से जाओगे ‘ग़ालिब’।
शर्म तुमको मगर नहीं आती। । ५

मेरी ख़्वाहिश है कि फिर से मैं फ़रिश्ता हो जाऊँ

मेरी ख़्वाहिश है कि फिर से मैं फ़रिश्ता हो जाऊँ
माँ से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊँ

कम-से कम बच्चों के होठों की हंसी की ख़ातिर
ऎसी मिट्टी में मिलाना कि खिलौना हो जाऊँ

सोचता हूँ तो छलक उठती हैं मेरी आँखें
तेरे बारे में न सॊचूं तो अकेला हो जाऊँ

चारागर तेरी महारथ पे यक़ीं है लेकिन
क्या ज़रूरी है कि हर बार मैं अच्छा हो जाऊँ

बेसबब इश्क़ में मरना मुझे मंज़ूर नहीं
शमा तो चाह रही है कि पतंगा हो जाऊँ

अपने होंठों पर सजाना चाहता हूँ

अपने होंठों पर सजाना चाहता हूँ 
आ तुझे मैं गुनगुनाना चाहता हूँ 

कोई आँसू तेरे दामन पर गिराकर 
बूँद को मोती बनाना चाहता हूँ 

थक गया मैं करते-करते याद तुझको 
अब तुझे मैं याद आना चाहता हूँ

छा रहा है सारी बस्ती में अँधेरा 
रोशनी हो, घर जलाना चाहता हूँ

Thursday, 25 July 2013

खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करें

खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करें 
क्या इन्हीं लोगों से समझौता करें 

शहर के कुछ बुत ख़फ़ा हैं इस लिये 
चाहते हैं हम उन्हें सजदा करें 

चन्द बगुले खा रहे हैं मछलियाँ
झील के बेचारे मालिक क्या करें

तोहमतें आऐंगी नादिरशाह पर
आप दिल्ली रोज़ ही लूटा करें

तजरूबा एटम का हम ने कर लिया
अहलें दुनिया अब हमें देखा करें

--रचनाकार: अनवर जलालपुरी

Tuesday, 23 July 2013

इबादत करते हैं जो लोग जन्नत की तमन्ना में

इबादत करते हैं जो लोग जन्नत की तमन्ना में 
इबादत तो नहीं है इक तरह की वो तिजारत[1] है 

जो डर के नार-ए-दोज़ख़[2] से ख़ुदा का नाम लेते हैं 
इबादत क्या वो ख़ाली बुज़दिलाना एक ख़िदमत है 

मगर जब शुक्र-ए-ने'मत में जबीं झुकती है बन्दे की
वो सच्ची बन्दगी है इक शरीफ़ाना इत'अत[3] है

कुचल दे हसरतों को बेनियाज़-ए-मुद्दा[4] हो जा
ख़ुदी को झाड़ दे दामन से मर्द-ए-बाख़ुदा[5] हो जा

उठा लेती हैं लहरें तहनशीं[6] होता है जब कोई
उभरना है तो ग़र्क़-ए-बह्र-ए-फ़ना[7] हो जा
शब्दार्थ:
↑ व्यापार
↑ जहन्नुम की आग
↑ समर्पण
↑ किसी के लक्ष्य की तरफ ध्यान न दे
↑ खुदा का भक्त
↑ पानी में डूबता
↑ मौत के गहरे समुन्दर में डूब

--रचनाकार: जोश मलीहाबादी

Sunday, 21 July 2013

हजारो ख्वाहिशे ऐसी

हजारो ख्वाहिशे ऐसी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले
बहुत निकले मेरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले

निकलना खुल्द से आदम का सुनते आये है लेकीन
बहुत बे-आबरु होकर तेरे कुचे से हम निकले

मुहब्बत मे नहि है परदा जीने और मरने का
उसी को देख कर जीते है जीस काफिर पे दम निकले

खुदा के वास्ते परदा ना काबे से उठा जालिम
कहि ऐसा ना हो या भी वहि काफिर सनम निकले

कहा मयखाने का दरवाजा गालिब और कहा वाईज
पर इतना जानते है कल वो जाता था के हम निकले

Wednesday, 29 May 2013

किताबों के पन्नो को पलट के सोचता हूँ,

किताबों के पन्नो को पलट के सोचता हूँ,

यूँ पलट जाए मेरी ज़िंदगी तो क्या बात है.


ख्वाबों मे रोज मिलता है जो

हक़ीकत में आए तो क्या बात है,


कुछ मतलब के लिए ढूँढते हैं मुझको,

बिन मतलब जो आए तो क्या बात है,


कत्ल कर के तो सब ले जाएँगे दिल मेरा

कोई बातों से ले जाए तो क्या बात है,


अपने रहने तक तो खुशी दूँगा सब को,

जो किसी को मेरी मौत पे खुशी मिल जाए तो क्या बात है.

Friday, 17 May 2013

आईना देख के तसल्ली हुयी



आईना देख के तसल्ली हुयी
हमको इस घर में जानता है कोई

पक गया है सज़र पे फल शायद
फिर से पत्थर उछालता है कोई

फिर नज़र में लहू के चीते हैं
तुम को शाययद मुगालता है कोई

देर तक गूंजते है सन्नाटे
जैसे हम कोई पुकारता है कोई 

Friday, 10 May 2013

हम से क्या भूल हुयी जो ये सजा हमको मिली


हम से क्या भूल हुयी जो ये सजा हमको मिली 
हम से क्या भूल हुयी जो ये सजा हमको मिली 
अब चारो ही तरफ बंद है दुनिया की गली 
हम से क्या भूल हुयी जो ये सजा हमको मिली 

दिल किसी का न दुखे हमने बस इतना चाहा 
पाप से दूर रहे झूठ से बचना चाहा 
उसका बदला न मिला उलटी छुरी हम पे चली 

हम पे इल्जाम ये है चोर को क्यों चोर कहा 
क्यों सही बात कही कहे न कुछ और न कहा 
यह है इंसाफ तेरा वह दाता की गली 

अब तो ईमान धरम की कोई कीमत नहीं 
जैसे सच बोलने वाली की जरुरत ही नहीं
ऐसी दुनिया से दुनिया तेरी वीरान भली  

ठोकरे हम को कबूल रह किसी को मिल जाये 
हम हुए जख्मी तो क्या दूजे का गुलशन खिल जाये 

दाग सब हम को मिले यार को सब फूल मिले 
दाग सब हम को मिले यार को सब फूल मिले 


आज बिछड़े हैं

आज बिछड़े हैं कल का डर भी नहीं
ज़िन्दगी इतनी मुख़्तसर भी नहीं

ज़ख्म दीखते नहीं अभी लेकिन
ठन्डे होंगे तोह दर्द निकलेगा
तैश उतरेगा वक़्त का जब भी
चेहेरा अन्दर से ज़र्द निकलेगा

कहने वालों का कुछ नहीं जाता
सहने वाले कमाल करते हैं
कौन ढूंढें जवाब दर्दों के
लोग तोह बस सवाल करते हैं

कल जो आयेगा जाने क्या होगा
बीत जाएँ जो कल नहीं आते
वक़्त की शाख तोड़ने वालों
तूरी शाखों पर फल नहीं आते

कच्ची मिट्टी है दिल भी इंसान भी
देखने ही में सख्त लगता है
आंसू पोंछें के आंसू के निशाँ
खुश्क होने में वक़्त लगता है


वफ़ा जो तुमसे कभी मैंने निभाई होती -डैडी


वफ़ा जो तुमसे कभी मैंने निभाई होती
उम्र ना मुफ़्त में सड़कों पे गवाई होती

साँप यादों के हैं डसते मुझे हर शाम-ओ-सहर
ये जो सोते तो मुझे नींद भी आई होती
तेरी चौखट से जो उस रोज ना आया होता
मैं खुदा होता, दुनियाँ पे खुदाई होती

होती गैरत तो तेरे साथ ही मर जाते सजन
लाश कांधों पे यूँ अपनी ना उठाई होती
हाथ क्या आया मेरे एक सियाही के सिवा
देखने हाल मेरा तू भी तब आई होती

करोगे याद तो, हर बात याद आएगी- बाज़ार


करोगे याद तो, हर बात याद आयेगी
गुजरते वक्त की, हर मौज ठहर जायेगी

ये चाँद बीते जमानो का आईना होगा
भटकते अब्र में चेहरा कोई बना होगा
उदास राह कोई दास्ताँ सुनाएगी

बरसता भीगता मौसम धुवा धुवा होगा
पिघलती शम्मो पे दिल का मेरे गुमा होगा
हथेलियों की हिना, याद कुछ दिलायेगी

गली के मोड़ पे, सूना सा कोई दरवाजा
तरसती आँखों से, रास्ता किसी का देखेगा
निगाह दूर तलक, जा के लौट आयेगी

क्यों जिंदगी की राह में, मजबूर हो गए- साथ साथ


क्यों जिन्दगी की राह में, मजबूर हो गए
इतने हुए करीब के हम दूर हो गए

ऐसा नहीं के हम को कोई भी खुशी नहीं
लेकिन ये जिन्दगी तो कोई जिन्दगी नहीं
क्यों इसके फैसले हमे मंजूर हो गए

पाया तुम्हे तो हम को लगा, तुम को खो दिया
हम दिल पे रोये और ये दिल हम पे रो दिया
पलकों से ख्वाब क्यों गिरे, क्यों चूर हो गए

देख लो आज हम को जी भर के- बाज़ार


देख लो आज हम को जी भर के
कोई आता नहीं हैं फिर मर के

हो गए तुम, अगर से सौदाई
दूर पहुँचेगी, मेरी रुसवाई

आओ अच्छी तरह से कर लो प्यार
के निकल जाए कुछ दिल का बुखार

फिर हम उठने लगे, बिठा लो तुम
फिर बिगड़ जाए हम, मना लो तुम

याद इतनी तुम्हे, दिलाते जाए
पान कल के लिए, लगाते जाए

किसी नज़र को तेरा- ऐतबार


किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है
कहाँ हो तुम कि ये दिल बेक़रार आज भी है

(वो वादियाँ वो फिज़ायें कि हम मिले थे जहाँ) -2
मेरी वफ़ा का वहीं पर मज़ार आज भी है
किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है

(न जाने देख के क्यों उन को ये हुआ एहसास) -2
कि मेरे दिल पे उन्हें इख़्ह्तियार आज भी है
किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है

(वो प्यार जिस के लिये हमने छोड़ दी दुनिया) -2
वफ़ा की राह पे घायल वो प्यार आज भी है
किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है

(यकीं नहीं है मगर आज भी ये लगता है) -2
मेरी तलाश में शायद बहार आज भी है
न पूछ कितने मोहब्बत के ज़ख़्ह्म खाये हैं
कि जिन को सोच के दिल सोग़वार आज भी है
किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है

Monday, 18 March 2013

इल्तिजा कर रहा हूँ मैं तुमसे यही, नंगे पाँवों गली में न आया करो


इल्तिजा कर रहा हूँ मैं तुमसे यही, नंगे पाँवों गली में न आया करो
वरना चुभ जाएगा कोई काँटा कहीं, पाए नाज़ुक को अपने बचाया करो

तुम हसीनों में सबसे जुदा हो हसीं, हुस्न वाले नहाते हैं पानी से सब
नर्म नाज़ुक बदन है तुम्हारा बहुत, दूध से तुम मेरी जाँ नहाया करो

आपके घर से मंदिर नहीं दूर कुछ, मैं भी आता हूँ हर रोज़ मंदिर सनम
होगी पूजा बहाना मुलाक़ात का, मैं तुम्हें, तुम मुझे देख जाया करो

घर से सिंगार करके जो निकलो कभी, बस यही तुमसे इक इल्तिजा है मेरी
गाल पर एक तिल भी बनाया करो, जब भी नैनो में काजल लगाया करो

तुमने मुझको लिखा था जो ख़त प्यार का, जो भी उसमें लिखा था वो अच्छा लगा
यूँ न नैनो से निंदिया चुराया करो, यूँ न सपनों में आकर सताया करो

घर की अंगनाई में या के तन्हाई में, जब भी थक जाए तन और घबराए मन
बन के तितली चमन में भी आया करो, फूल की तरहा तुम मुस्कराया करो

याद करके तुझे गीत लिखता हूँ मैं, मेरा हर गीत भी है तुम्हारे लिए
चैन आ जाएगा मन बहल जाएगा, गीत मेरा लिखा गुनगुनाया करो

प्यार है तो कहो बेरुख़ी किसलिए, किस ख़ता पर मेरी है शिकायत तुम्हें
मेरी नज़रों से नज़रें मिलाया करो, शर्म से सर न अपना झुकाया करो

प्यार करता हूँ तुमसे ख़ुदा की क़सम, प्यार की राह में हैं बड़े पेचो-ख़म
तुमसे बस ये मेरी आख़िरी अर्ज़ है, जो भी वादा करो वो निभाया करो

खार-ओ-खस तो उठें, रास्ता तो चले


खार-ओ-खस तो उठें, रास्ता तो चले
मैं अगर थक गया, काफ़ला तो चले


चांद, सूरज, बुजुर्गों के नक्श-ए-क़दम
खैर बुझने दो उनको हवा तो चले


हाकिम-ए-शहर, यह भी कोई शहर है
मस्जिदें बंद हैं, मैकदा तो चले


उसको मज़हब कहो या सिआसत कहो!
खुद्कुशी का हुनर तुम सिखा तो चले


इतनी लाशें मैं कैसे उठा पाउँगा
आप ईंटों की हुरमत बचा तो चले

बेल्चे लाओ, खोलो ज़मीन की तहें
मैं कहाँ दफ़न हूँ, कुछ पता तो चले