करोगे याद तो, हर बात याद आयेगी गुजरते वक्त की, हर मौज ठहर जायेगी ये चाँद बीते जमानो का आईना होगा भटकते अब्र में चेहरा कोई बना होगा उदास राह कोई दास्ताँ सुनाएगी बरसता भीगता मौसम धुवा धुवा होगा पिघलती शम्मो पे दिल का मेरे गुमा होगा हथेलियों की हिना, याद कुछ दिलायेगी गली के मोड़ पे, सूना सा कोई दरवाजा तरसती आँखों से, रास्ता किसी का देखेगा निगाह दूर तलक, जा के लौट आयेगी
No comments:
Post a Comment