Saturday, 27 July 2013

कोई उम्मीद बर नहीं आती।

कोई उम्मीद बर नहीं आती।
कोई सूरत नज़र नहीं आती। । १
मौत का एक दिन मुअय्यन हैं।
नींद क्यूं रात भर नहीं आती। । २
आगे आती थी हाले दिल पे हंसी।
अब किसी बात पर नहीं आती। । ३
हम वहां हैं जहां से हमको भी।
कुछ हमारी ख़बर नहीं आती। । ४
काबा किस मुंह से जाओगे ‘ग़ालिब’।
शर्म तुमको मगर नहीं आती। । ५

मेरी ख़्वाहिश है कि फिर से मैं फ़रिश्ता हो जाऊँ

मेरी ख़्वाहिश है कि फिर से मैं फ़रिश्ता हो जाऊँ
माँ से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊँ

कम-से कम बच्चों के होठों की हंसी की ख़ातिर
ऎसी मिट्टी में मिलाना कि खिलौना हो जाऊँ

सोचता हूँ तो छलक उठती हैं मेरी आँखें
तेरे बारे में न सॊचूं तो अकेला हो जाऊँ

चारागर तेरी महारथ पे यक़ीं है लेकिन
क्या ज़रूरी है कि हर बार मैं अच्छा हो जाऊँ

बेसबब इश्क़ में मरना मुझे मंज़ूर नहीं
शमा तो चाह रही है कि पतंगा हो जाऊँ

अपने होंठों पर सजाना चाहता हूँ

अपने होंठों पर सजाना चाहता हूँ 
आ तुझे मैं गुनगुनाना चाहता हूँ 

कोई आँसू तेरे दामन पर गिराकर 
बूँद को मोती बनाना चाहता हूँ 

थक गया मैं करते-करते याद तुझको 
अब तुझे मैं याद आना चाहता हूँ

छा रहा है सारी बस्ती में अँधेरा 
रोशनी हो, घर जलाना चाहता हूँ

Thursday, 25 July 2013

खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करें

खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करें 
क्या इन्हीं लोगों से समझौता करें 

शहर के कुछ बुत ख़फ़ा हैं इस लिये 
चाहते हैं हम उन्हें सजदा करें 

चन्द बगुले खा रहे हैं मछलियाँ
झील के बेचारे मालिक क्या करें

तोहमतें आऐंगी नादिरशाह पर
आप दिल्ली रोज़ ही लूटा करें

तजरूबा एटम का हम ने कर लिया
अहलें दुनिया अब हमें देखा करें

--रचनाकार: अनवर जलालपुरी

Tuesday, 23 July 2013

इबादत करते हैं जो लोग जन्नत की तमन्ना में

इबादत करते हैं जो लोग जन्नत की तमन्ना में 
इबादत तो नहीं है इक तरह की वो तिजारत[1] है 

जो डर के नार-ए-दोज़ख़[2] से ख़ुदा का नाम लेते हैं 
इबादत क्या वो ख़ाली बुज़दिलाना एक ख़िदमत है 

मगर जब शुक्र-ए-ने'मत में जबीं झुकती है बन्दे की
वो सच्ची बन्दगी है इक शरीफ़ाना इत'अत[3] है

कुचल दे हसरतों को बेनियाज़-ए-मुद्दा[4] हो जा
ख़ुदी को झाड़ दे दामन से मर्द-ए-बाख़ुदा[5] हो जा

उठा लेती हैं लहरें तहनशीं[6] होता है जब कोई
उभरना है तो ग़र्क़-ए-बह्र-ए-फ़ना[7] हो जा
शब्दार्थ:
↑ व्यापार
↑ जहन्नुम की आग
↑ समर्पण
↑ किसी के लक्ष्य की तरफ ध्यान न दे
↑ खुदा का भक्त
↑ पानी में डूबता
↑ मौत के गहरे समुन्दर में डूब

--रचनाकार: जोश मलीहाबादी

Sunday, 21 July 2013

हजारो ख्वाहिशे ऐसी

हजारो ख्वाहिशे ऐसी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले
बहुत निकले मेरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले

निकलना खुल्द से आदम का सुनते आये है लेकीन
बहुत बे-आबरु होकर तेरे कुचे से हम निकले

मुहब्बत मे नहि है परदा जीने और मरने का
उसी को देख कर जीते है जीस काफिर पे दम निकले

खुदा के वास्ते परदा ना काबे से उठा जालिम
कहि ऐसा ना हो या भी वहि काफिर सनम निकले

कहा मयखाने का दरवाजा गालिब और कहा वाईज
पर इतना जानते है कल वो जाता था के हम निकले