Tuesday, 23 July 2013

इबादत करते हैं जो लोग जन्नत की तमन्ना में

इबादत करते हैं जो लोग जन्नत की तमन्ना में 
इबादत तो नहीं है इक तरह की वो तिजारत[1] है 

जो डर के नार-ए-दोज़ख़[2] से ख़ुदा का नाम लेते हैं 
इबादत क्या वो ख़ाली बुज़दिलाना एक ख़िदमत है 

मगर जब शुक्र-ए-ने'मत में जबीं झुकती है बन्दे की
वो सच्ची बन्दगी है इक शरीफ़ाना इत'अत[3] है

कुचल दे हसरतों को बेनियाज़-ए-मुद्दा[4] हो जा
ख़ुदी को झाड़ दे दामन से मर्द-ए-बाख़ुदा[5] हो जा

उठा लेती हैं लहरें तहनशीं[6] होता है जब कोई
उभरना है तो ग़र्क़-ए-बह्र-ए-फ़ना[7] हो जा
शब्दार्थ:
↑ व्यापार
↑ जहन्नुम की आग
↑ समर्पण
↑ किसी के लक्ष्य की तरफ ध्यान न दे
↑ खुदा का भक्त
↑ पानी में डूबता
↑ मौत के गहरे समुन्दर में डूब

--रचनाकार: जोश मलीहाबादी

No comments:

Post a Comment