Thursday, 25 July 2013

खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करें

खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करें 
क्या इन्हीं लोगों से समझौता करें 

शहर के कुछ बुत ख़फ़ा हैं इस लिये 
चाहते हैं हम उन्हें सजदा करें 

चन्द बगुले खा रहे हैं मछलियाँ
झील के बेचारे मालिक क्या करें

तोहमतें आऐंगी नादिरशाह पर
आप दिल्ली रोज़ ही लूटा करें

तजरूबा एटम का हम ने कर लिया
अहलें दुनिया अब हमें देखा करें

--रचनाकार: अनवर जलालपुरी

No comments:

Post a Comment